विस्तार
हवाई जहाज को देखकर एक अलग ही रोमांच होता है। कई बार प्लेन में बैठने वाला भी इसके पास पहुंचकर इस रोमांच को महसूस कर पाता है। विशालकाय पंख और जमीन पर खिलौनों की तरह दौड़ने वाले जहाज को देखकर मन में कई तरह के सवाल आते हैं। ये कैसे उड़ लेता है। गिर तो नहीं जाएगा वगैरह, वगैरह। कुछ एक लोग इस बारे में भी सोचते होंगे कि ये हवाई जहाज एक लीटर में कितने किलोमीटर का माइलेज देता होगा। अगर आपके मन में भी यह सवाल गुलाटी मार रहा है तो ये रहा जवाब।
भारी भरकम हवाई जहाज एक किलोमीटर चलने में कितना इंधन इस्तेमाल करता है, इसका जवाब जानकर आपको जरूर हैरानी होगी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हवाई जहाज प्रति सेकेंड में लगभग 4 लीटर ईंधन खर्च करते हैं। बात करें तो बोइंग 747 की तो यह 1 मिनट की यात्रा के दोरान 240 लीटर इंधन खर्च कर देता है। चौंक गए न... क्योंकि आपने अभी तक मोटरसाइकिल या कार के माइलेज की ही बात सुनी होगी। इसमें आपको 1 लिटर में 30 से 80 किलोमीटर की यात्रा की जा सकती है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक बोइंग 747 के जैसे विमान 1 लीटर में कितना चलता है तो इसका जवाब होगा 0.8 किलोमीटर जो सुनने में बहुत कम लगता है। यह विमान 12 घंटो के सफर के दौरान 172,800 लीटर का इंधन खर्च करता है।
वहीं एक बोइंग की वेब साइट के आंकड़े बताते हैं कि बोइंग 747 विमान मे 1 गैलन ईंधन (लगभग 4 लीटर) प्रत्येक सेकेंड में होता है। इस विमान में 10-घंटे की उड़ान के दौरान, यह 36,000 गैलन (150,000 लीटर) ईंधन का इस्तेमाल सकता है। बोइंग 747 प्लेन में लगभग 5 गैलन ईंधन प्रति मील (12 लीटर प्रति किलोमीटर) जलता है।
अगर बोइंग 747 एक किलोमीटर में 12 लीटर इंधन खर्च करता है, तो इसका मतलब है की ये 500 यात्रियों को 12 लीटर इंधन में लगभग 1 किलोमीटर का सफर कराती है। इसके मुताबित ये विमान एक किलोमीटर में प्रतिव्यक्ति पर सिर्फ 0.024 लीटर इंधन ही खर्च करता है।
अनुमान लगाया जाए तो बोइंग 747 अपने 100 किलोमीटर के सफर के दौरान प्रतिव्यक्ति पर 2.4 लीटर इंधन ही खर्च कर रहा है। ये तो आपकी कार से भी कम है। एक कार लगभग 100 किलोमीटर में 4 लीटर इंधन खर्च करती है। अगर कार में 4 व्यक्ति सफर कर रहे हैं तो कार बेहतर है लेकिन एक व्यक्ति कार में सफर कर रहा है तो बोइंग 747 कार से भी बेहतर है।
फिर इसमें स्पीड भी के भी फायदें जुड़ जाते हैं। अब आप इस तुलना से आसानी से समझ सकते हैं कि कार ज्यादा फायदेमंद हैं या हवाई जहाज।