Home Fun Gregor Macgregor The King Of Con Men Who Sold Off An Imaginary Country

दुनिया का सबसे बड़ा फ्रॉडः जब इस शख्स ने एक पूरा देश बेच दिया

टीम फिरकी/नई दिल्ली Updated Wed, 18 Apr 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
Gregor MacGregor:
Gregor MacGregor:
विज्ञापन

विस्तार

आपने उस इंसान के बारे में तो पढ़ा ही होगा जिसने  ताजमहल को बेच दिया था। लेकिन आज हम आपको ऐसे इंसान के बारे में बताएंगे जिसने एक पूरा देश ही बेच दिया। वो भी ऐसा देश जो कभी था ही नहीं।  

ये किस्सा अमेरिका में जंग में लड़ चुके एक ब्रिटिश सिपाही Gregor McGregor का है। उसने एक बार एक ऐसे देश को बेच दिया, जिसका कोई अस्तित्व ही नहीं था। बात1820 की है। जब ब्रिटिश सैनिक दक्षिण अमेरिका में युद्ध करके अपने-अपने घरों की तरफ लौट रहे थे। उस युद्ध के बाद Gregor भी ब्रिटेन लौटा।

यहां लौट कर उसने लोगों को अपनी बहादुरी के किस्से सुनाये और एक ऐसे देश के बारे में बताया, जहां के पेड़ सावन की हरियाली से भी ज़्यादा हरे हैं। साल भर खेत फसलों से लहराते रहते हैं, नदियों में पानी के साथ-साथ सोने के पत्थर भी तैरते हैं।
Gregor ये कहानियां एक सपने की तरह थीं, पर Gregor के कहानियों को सुनाने का ढंग कुछ ऐसा था कि लोगों को उस पर विश्वास होने लगा। लोगों के इसी विश्वास पर Gregor ने अपने इस काल्पनिक देश की नींव रखी। Gregor ने इस काल्पनिक देश का नाम Poyais रखा।

 Gregor ने लोगों को कहा इस देश में हर वो चीज़ है, जो हम चाहते हैं, बस ज़रूरत है कि हम वहां जा कर उसे विकसित करें। इसके लिए उसने लोगों को वहां इन्वेस्टमेंट करने के लिए राज़ी भी कर लिया।लोगों को इस अनोखे देश में इन्वेस्टमेंट के लिए आकर्षित करने के लिए Gregor ने ब्रोशर छपवाए और पेपरों में इंटरव्यू दिए। Gregor, वाकई एक बड़ा दिमाग वाला आदमी था।

इतिहास में भी ठगों की कमी नहीं थी। इतना अनोखा तरीक देखकर कोई भी पागल बना जाए।
 Gregor ने नकली नोटों की छपाई करवाई और 7 ऐसे जहाज़ तैयार करवाये, जो लोगों को इस काल्पनिक देश की यात्रा पर ले जाने वाले थे। Gregor की अक्लमंदी का पता इसी बात से लगता है कि यात्रा पर ले जाने से पहले ही उसने इस देश में लोगों को ज़मीन बेच कर 200,000 डॉलर कमा लिए। 

जब ये जहाज़ Poyais नाम के देश को ढूंढ़ने के लिए निकले, उससे पहले ही Gregor भाग कर फ्रांस चला गया, यहां भी उसने लोगों को ऐसे ही काल्पनिक देश के बारे में बताया और इन्वेस्टमेंट के लिए राज़ी किया, पर इस मामले में फ्रेंच लोग समझदार निकले और इन्वेस्ट करने से पहले छानबीन का सहारा लिया। इस छानबीन में Gregor की कारीगरी का सच उजागर हुआ। 

इसके बाद Gregor पर मुकदमा चला और उसे जेल भेज दिया गया, पर Gregor की कहानी यहीं खत्म नहीं होने वाली थी। उसने मुकद्दमे के खिलाफ उच्च कोर्ट में अपील की, जहां उसे सभी आरोपों से रिहा कर दिया गया। 

दुनिया भर को बेवकूफ बनाने वाला यही वो शख्स था जिसने वेनुजुएला की आज़ादी की लड़ाई में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वेनुजुएला के आज़ाद होने के बाद Gregor का एक हीरो की तरह स्वागत किया गया,  वेनुजुएला आर्मी ने उसे राजकीय सम्मान भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree