विस्तार
धरती पर पत्नी से टूट कर प्यार करने वाले लोग कम ही होते हैं। एक मुगल काल में हुए थे, शाहजहां... जिन्होंने पत्नी के लिए ताज महल बनवाया था, एक आज के समय के हैं। जिन्होंने मंदिर बनावा डाला। न सिर्फ मंदिर बनवाया है बल्कि रोजाना पूजा पाठ भी करते हैं। ऐसा वो पिछले 12 सालों से कर रहे हैं।
यह मंदिर है कर्नाटक में, कर्नाटक के येलदूर जिले में एक गांव है। जहां राजुस्वामी नाम के शख्स ने अपनी पत्नी के नाम पर एक मंदिर का निर्माण किया। मंदिर के अंदर पत्नी की मूर्ति भी स्थापित की गई है। वहां राजुस्वामी रोजाना बीवी की पूजा करते हैं, बकायदा सुबह और शाम आरती होती है, इस मंदिर में।
राजुस्वामी के प्रेम की मिसाल दुनिया भर में दी जाने लगी है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी के भीतर खास तरह की शक्तियां थी, वह भविष्य देख सकती थी। उन्होंने बताया की पत्नी ने अपने मरने की भविष्यवाणी पहले से कर दी थी। राजुस्वामी की पत्नी जब जीवित थीं तो हमेशा एक मंदिर का जिक्र किया करती थी। इसीलिए उनके मरने के बाद राजुस्वामी ने उनका मंदिर बनाने का फैसला किया।