इन मुर्दों के जिंदा होने की बात पर यकीन करने लगते हैं लोग, बेहद अजीब है कहानी
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:54 PM IST
ये तस्वीरें देखकर एक पल को इन मुर्दों के भी जिंदा होने की बात पर लोग यकीन करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर तैरती ये तस्वीरें कईयों के लिए तो खौफ का सबब भी बन चुकी हैं। इन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।
आप सोच रहे होंगे न कि आखिर हड्डियों के इस ढांचे को यूं हाथ में उठाए तस्वीर में नजर आ रहे ये लोग उनके साथ क्या कर रहे हैं..? दरअसल, जितने अजीब ये मुर्दे नजर आ रहे हैं उतनी ही अजीब उनकी कहानियां हैं।
जी हां, जिस तरह हम अपने पूर्वजों को पिंड दान करते हैं और दूसरी दुनिया में उनके खाने-पीने की व्यवस्था करते हैं, ठीक उसी तरह इंडोनेशिया के इस इलाके के रहने वाले लोग भी अपने पूर्वजों के शव को कब्र से बाहर निकालते हैं, उसे नए कपड़े पहनाते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और वापस कब्र में दफना देते हैं।
यह एक प्रथा के चलते किया जाता है। इंडोनेशिया में रहने वाले लोगों की मान्यता है कि ऐसा करने से पिंड दान सीधा उनके पूर्वजों को मिलता है। वैसे पींड दान का यह अनोखा तरीका आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा। यहां दक्षिण सुलावेसी द्वीप के ताना तोराजा इलाके में रहने वाले लोग इस प्रथा को निभाते हैं।
ये पिंड दान के वक्त अपने पूर्वजों की कब्र पर जाते हैं और उनकी लाश को बाहर निकलते हैं। इनके विधी-विधान के मुताबिक इन्हें अपने पूर्वजों को खुश करने के लिए उनकी मुर्दा लाशों को नए कपड़े पहनाने पड़ते हैं। तब जाकर उनकी पूजा-अर्चना सम्पन्न समझी जाती है।