विस्तार
केरल की कयामत को देखकर पूरा देश हैरान है। कुदरत के इस कहर ने करोड़ों जिंदगियों को पानी के किनारे लाकर खड़ा कर दिया है। देश के कोने-कोने से केरल की मदद के लिए हाथ बढ़ रहे हैं। जो जिस तरीके से मदद कर सकता है वो इसमें अपनी भागीदारी निभा रहा है। इसी कड़ी में एक शख्स ने बाढ़ की इस विकराल स्थिति में अपनी तरफ से मदद का हाथ बढ़ाया है। जोकि बेहद कारगर साबित हो रहा है।
इस शख्स ने एक वीडियो के जरिए बताया है कि कैसे आपातकाल स्थिति में घर में मौजूद सामानों से ही लाइफ जैकेट बनाई जा सकती है। इस काम के वीडियो को लोगों ने तेजी से शेयर करना शुरू किया। क्योंकि ऐसी स्थिति किसी भी राज्य और शहर में कभी भी आ सकती है।
वीडियो में दिखाया गया है कि लाइफ जैकेट बनाने के लिए ढक्कन वाली कुछ बोतलें और एक रस्सी की जरूरत है। इसे कैसे लाइफ जैकेट में बनाया जा सकता है। वो वीडियो में दिखाया गया है।
देश का हर नागरिक अपने स्तर से केरल की मदद कर रहा है। इस वीडियो को शेयर करके आप भी कई जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। तो देर किस बात की, कर दें शेयर।