विस्तार
हर देश के सर्वोच्च नेता को सरकार द्वारा कुछ सुविधाएं दी जाती हैं। जिसमें रहने के लिए शानदार घर, तमाम स्टाफ, घोड़ा, गाड़ी, हवाई जहाज वगैरह वगैरह शामिल है। दुनिया के तमाम ताकतवर लोग इस तरह की सुविधाओं का भोग करते हैं जिनमें से एक हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। पुतिन अपने कूटनीतिक कौशल से ज्यादा अपनी बेहिसाब दौलत के लिए भी जाने जाते हैं। अपने रहन सहन और शौकों के लिए अक्सर वो आलोचनाओं का भी शिकार होते हैं।
बताया जाता है कि पुतिन के पास मोटर साइकिल से लेकर हवाई जहाज जैसे वाहनों की लिस्ट बनाई जाए तो संख्या 60 के करीब पहुंच जाती है। इन सभी वाहनों में सबसे खास है उनका जहाज।
वैसे तो उनके पास 4 प्रेसिडेंशियल विमान है लेकिन उनका फेवरेट है IL 96 300 PU जेट। इसकी कीमत है 500 मिलियन डॉलर। अब भारतीय रुपयों के हिसाब से इसकी कीमत निकाली जाए तो दाम होते हैं 34,28,75,00,000 रुपये। जीरो गिनने के बाद आप समझ जाएंगे की मामला करीब 34 अरब रुपये का है। अब इतना महंगा है तो खासियत भी जबर होगी। आइए बताते हैं इसके बारे में।
बाहर से बेहद आम दिखने वाला ये हवाई जहाज अंदर से उतना ही शानदार है। इसका इंटीरियर बहुत ही खूबसूरत है। इसको निखारने के लिए कमोड से लेकर वॉश बेसिन तक को सोने से बनया गया है। अब बाथरुम में सोना लगा है तो सोचिए बेडरूम में क्या लगा होगा।
पुतिन साहब जब ज्यादा यात्रा करके थक जाते हैं या फिर तनाव में होते हैं तो वो अपने कमरे में चले जाते हैं। कमरा किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है, मखमली बेड और खिड़की स्काई व्यू वाली... आम आदमी तो सपने में भी हवाई जहाज की इकोनॉमिक सीट बुक करता है।
पुतिन की फिटनेस के चर्चे तो पुराने हैं। खुद को फिट रखने के शौकीन जब प्लेन में होते हैं तो कुछ समय जिम में जरूर बिताते हैं।
खाने पीने के मामले में भी पुतिन काफी चूजी हैं। इसलिए उनके साथ एक खानसामा चलता है। जो सिर्फ पुतिन की पसंद का खाना बनाता है। जहाज में भी एक किचन बनवाया है ताकि सफर में भी पुतिन पसंद का खाना खा सकें।
पुतिन के प्लेन में सुरक्षा के खास इंतेजाम किए गए हैं। इसमें खराब परिस्थितियों में भी संपर्क स्थापित किया जा सकता है। जहाज में खतरनाक हथियारों की पूरी फौज रहती है मौका आने पर हर तरह से जवाब दिया जा सकता है।