विस्तार
पालतू जानवरों के शौकीन लोगों के लिए अक्सर तब दिक्कत हो जाती है जब उन्हें कहीं बाहर आना जाना होता है। उनके सामने समस्या आती है कि अपना पालतू कहां छोडें। ऐसे में इस समस्या के समाधान के लिए गुरुग्राम में एक अलग तरीके का होटल खोला है। यह होटल के साथ-साथ जानवरों के लिए बढ़िया आरामगृह है।
मिलती हैं ये सुविधाएं
इस होटल में कुत्तों के लिए वेलवेट बेल्ट, बिछौने वाला बड़ा बेड, टीवी और प्राइवेट बालकनी भी मिलेगी। इसके अलावा इस होटल में सुबह 7 बजे नाश्ता दिया जाता है। इसके अलावा खेलने के लिए अलग से 2 घंटे का प्ले सेशन, स्विमिंग सेशन, कैफे टाइम की अलग से सुविधा है। फूड में कुत्तों के लिए चिकन, मफिन, पैनकेक औऱ आइसक्रीम है।
इतना ही नहीं यहां कुत्तों के खेलने के लिए अलग से प्ले रूम भी है। गर्मी के मौसम के लिए कुत्तों के लिए अलग से स्विमिंग पूल भी बनाया गया है। इतना ही नहीं अगर आपका कुत्ता बीमार हो जाता हो यहां 24X7 डॉक्टर की सुविधा भी उपलब्ध है।