विस्तार
शादी की रस्मों में दूल्हे के जूतों की चोरी की रस्म काफी हंसी-मजाक और चुहलबाजी की रस्म मानी जाती है। दूल्हा और दूल्हन के भाई-बहन और दोस्त-यारों को इस रस्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन ये रस्म अगर किसी नामी हस्ती के यहां अदा की जाती है तो इसका अंदाज भी कुछ अलग ही होता है।
आपको तो पता ही है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास आने वाली 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक की शादी जोधपुर में होगी और यह कार्यक्रम 30 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर तक चलेगा।
लेकिन सोशल मीडिया में इन दिनों निक की साली परिणीति चोपड़ा की ही चर्चा है। क्योंकि परिणीति ने अपने होने वाले जीजा निक से जूता छुपाने की रस्म के बदले में दस-बीस नहीं 37 करोड़ रुपए यानी 5 मिलियन डॉलर की मांग करने वाली हैं, ये हम नहीं एक पोर्टल को दिए साक्षात्कार में खुद परिणीति चोपड़ा ने कहा है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को लेकर इन दिनों कई बातें सुनने को मिल रही हैं। निक की साली परिणीति चोपड़ा ने अपने होने वाले जीजा निक के सामने जूता छुपाने की रस्म के बदले इतनी बड़ी डिमांड रख दी है कि शायद आजतक इस तरह की मांग किसी भी साली ने अपने जीजा से नहीं की होगी।
अब परिणीति के जीजू निक भी कहां कम रैब वाले, साक्षात्कार में परिणीति ने अहम खुलासा करते हुए बताया कि मेरे जीजा निक मुझे 74 करोड़ रुपए यानी 10 मिलियन डॉलर देने का वादा किया है।
दरअसल, परिणीति ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने जीजा से जूता छुपाने की रस्म के बदले 5 मिलियन डॉलर (37 करोड़ रुपए) की डिमांड की है। लेकिन उनके जीजा तो परिणीति से भी शातिर निकले।
इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने भी बताया कि जीजू निक ने उन्हें 10 डॉलर (740 रुपए) देने का वादा किया है। परि का कहना है कि वे अपने जीजा को इतनी आसानी से नहीं छोड़ेगी।
बताया जा रहा है कि परिणीति अपनी दीदी की शादी में 'तूने मारी एंट्री..', 'राम चाहे लीला चाहे राम..', जैसे गानों पर तो डांस करेंगी ही साथ ही वे निक के गानों पर भी डांस करेंगी। आपको बता कि परी की अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' , 'संदीप और पिंकी फरार', 'केसरी' और 'जबरिया जोड़ी' हैं।