विस्तार
वैसे तो प्रदर्शन करने के अपने अपने अलग तरिके होते हैं, लेकिन कुछ तरिके ऐसे होते हैं जो सबके हैरान कर देते हैं और सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दरअसल हालही में स्पेन में एक प्रदर्शन हुआ जिसमें लोगों जिनमें महिला और पुरूष दोनों शामिल थे, उन्होंने कुछ ऐसा तरीका अपनाया की पूरी दुनिया हैरान हो गई।
यह प्रदर्शन स्पेन में हुआ था और यह प्रदर्शन सरकार को यहां के बुल फेस्टिवल को बंद कराने के लिए किया गया। यह प्रदर्शन एनिमानेचुरालिस और पेटा संस्था के लोगों द्वारा किया गया था।
दरअसल इस विरोध प्रदर्शन में जो तरीका अपनाया गया वह काफी अजीब था, प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन करते हुए अपने कपड़े उतार दिए और अपने ऊपर खून की बाल्टियां उलट ली, हालांकि यह खून नकली था परन्तु यह प्रदर्शन में खून के रूप में ही स्वरुप उपयोग किया गया था।
ये लोग जानवरों के खिलाफ खेले जाने वाले इस हिंसात्मक खेल का विरोध कर रहें हैं, क्योंकि इस खेल में जानवरों के साथ-साथ इंसानो की जान को भी खतरा बना रहता है।
पेटा वालों ने विरोध करने का ये नायाब तरिका अपनाया है। देखना तो अब ये है कि ये कितना कारगार साबित होता है। ये प्रदर्शन हाल ही में एक बुल फाइटर की रिंग में मौत हो जाने के कारण जोर-शोर से चल रहा है।
https://youtu.be/Whi_xfglLkk
Source: Time