विस्तार
29 अगस्त 2016 यानि बीते सोमवार को एक खबर आई थी। खबर थी कि 11 साल की कानपुर की एक लड़की गंगा में तैरेगी। वो तो बहुत लोग तैरते हैं। फिर खास बात क्या? ख़ास बात ये कि ये कानपुर से बनारस जाएगी तैरते हुए। वो भी सिर्फ 10 दिन में। लड़की का नाम है, श्रद्धा शुक्ला। अपने शुक्ला जी की लड़की।
हर जगह खबर दौड़ी। खूब हैडलाइन बना। लोग कहने लगे। इस पर सरकार और संस्थाओं को ध्यान देना चाहिए। ये लड़की देश का नाम एक दिन रौशन करेगी। जो कि अच्छी बात है। ऐसी खबरें बताई जानी चाहिए। और जरूर ध्यान दिया जाना चाहिए, इस पर क्या हर लड़की - हर बच्चे पर। और एक बात यहीं जोड़ दें कि हमें अब भी भरोसा है कि इस पर ध्यान दिया जाए तो कुछ कर सकती है। टर्म्स एंड कंडीशन एप्लाइड इनके पिता जी का इलाज़ हो पहले।
अब सब लोग सोच में थे। जहां गंगा एक तरफ उफान मार रही है। पूरा बिहार से ले के उत्तर प्रदेश। हर जगह कोहराम मचाए हुए है। ये सब कैसे करेगी? लेकिन यहीं हो गया झोल। और अब एक वीडियो आया है। जिसमें खुल गया झोल का पोल।
क्या झोल और क्या पोल सब वीडियो के अंदर है। देख लीजिए एक-एक बात समझ जाएंगे...
https://youtu.be/CwAaOUE8zXA
तो बात ऐसी थी। कि अपने शुक्ला जी जो हैं। श्रद्धा के पापा। ये सब उनके दिमाग का खुराफात था। और ये आदमी एक महान झुठखोर, पान चबाते-चबाते बीच में मीडिया वालों से भी कुछ बात कर रहा है। और सब झूठ!
[caption id="attachment_31637" align="alignnone" width="670"]
Img. source: video grab
श्रद्धा के पापा शुक्ला जी [/caption]
-
ना कोई 550 किलोमीटर की तैराकी होनी थी
-
ना कोई रिकॉर्ड और सन्देश देना था।
-
सब इनका हवाबाजी था।
-
वीडियो में दिख रहा है, लोग इनको जगह-जगह पैसा-वैसा दे रहे हैं। और ये पैसा समेटे पड़े हैं।
और इन सबके बाद सबसे जरूरी चीज़ की इस बच्ची को लोग आ के देवी की तरह पैर छू रहे हैं। फूल चढ़ा रहे हैं। और आप कई जगह वीडियो में देखेंगे लड़की को खुद समझ नहीं आ रहा क्या जवाब दिया जाए।
[caption id="attachment_31641" align="alignnone" width="670"]
source: video grab[/caption]
हो ये रहा था कि जहां बस्ती या गांव का इलाका आता। वहां थोड़ी दूर पर ये इस लड़की को गंगा में उतार देते। फिर वहां ठहरने के बाद। थोड़ी दूर जा के फिर वापिस नाव पर बैठा लेते। नाव के पीछे एक गत्ता बाँध रखा है। जिस पर लड़की को पहले उतारा जाता। उसके बाद जहां भीड़ होती, वहां लड़की तैरना शुरू।
ये सब पोल खुला है, एक वीडियो में जो कि बाकायदा उसी नाव पर बैठ के सूट किया गया है। पूरे प्रोफेशनल तरीके से। इस तरह के लोगों को चुल्लू भर गंगा जी का पानी भी ना मिले, नाक में डालने के लिए।
वैसे आपलोगों को क्या ख्याल है इस आदमी के बारे में? उस बच्ची के बारे में नहीं पूछ रहा हूं!
पढ़ते रहिए Firkee.in बाज़ार, देश और दुनिया पर तीखी नज़र बनी रहेगी।