विस्तार
अमूमन हम यही जानते हैं कि मीट्स या फिर सीफूड्स में ज्यादा प्रोटीन होता है, लोगों के बीच में भ्रम होता है कि फिट रहने के लिए सेलिब्रेटी दिन रात चिकन, मटन ही दबाते हैं।जबकि वास्तविकता इससे कोसो दूर है। फिट रहने के लिए लोग हेल्दी लाइफ स्टाइल अपना रहे हैं, जिसमें वेजिटेरिअन होना भी शामिल है। तो आज आपको ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने फिट रहने के लिए प्योर वेजिटेरियन रहने का फैसला किया है। अब आप इनकी फिटनेस देखें और खुद अंदाजा लगाएं।
बॉलीवुड के हैंडसम हंक और फिट हीरोज में शाहिद का नाम शुमार किया जाता है, शाहिद पहले नॉन वेजिटेरिअन हुआ करते थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि वेजिटेरिअन भी रहकर सही मात्रा में प्रोटीन लिया जा सकता है। तो वेजिटेरिअन बनने में देर नहीं लगाई।
बॉलीवुड की उभरते हुए टैलेंट में शुमार आलिया ने साल 2017 में नॉनवेज को बाय-बाय किया था। अब वो सिर्फ शाकाहारी खाना ही खाती हैं और फिट रहती हैं। पिछले साल उन्हें पेटा की तरफ से होस्ट वेजिटेरिअन का खिताब भी दिया गया था।
सोनाक्षी तो जानवरों के खिलाफ हाने वाले क्रूर हरकतों पर खुलकर बोलती रही हैं। नॉन वेज छोड़कर ही सोनाक्षी ने वजन घटाया था। अब वो फिट भी हैं और वेजिटेरिअन भी। कोई शक...
अनुष्का ने हाल ही में नॉन वेज का त्याग किया है, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि अब वह पर्यावरण को लेकर ज्यादा संवेदनशील हो गई हैं और बीमार भी कम पड़ती हैं।
फिल्म प्रेम रतन धन पायो फिल्म की शूटिंग के दौरान सोनम ने नॉन वेज खाना छोड़ दिया था। उनका कहना है कि इसके बाद वह पहले के मुकाबले ज्यादा फिट महसूस करती हैं।
लीसा हेडन, फिटनेस के मामले में कई लोगों की रोल मॉडल हैं, लीसा का मानना है कि उनके फिट रहने का कारण उनका वेजिटेरियन है।