त्रिपुरा। बांग्लादेश बॉर्डर से सटा इंडिया का एक स्टेट। राजधानी है अगरतला। मानिक सरकार मुख्यमंत्री हैं। सोमवार को वहीं के विधान सभा में कांड हो गया। कांड क्या हुआ? विपक्ष के एक नेता स्पीकर का मेस लेकर भगते लिए।
मेस एक तरह का सिंबॉलिक गदा जैसा होता है। कपड़े का। जिसे वहां के स्पीकर अपने टेबल पर रखते हैं। ये सिंबल ऑफ़ अथॉरिटी की तरह होता है। मतलब उस वक़्त विधान सभा के हॉल में किसकी सुनी जाएगी।
केस था, तृणमूल कांग्रेस पार्टी के एमएलए सुदीप रॉय बर्मन। एक सेक्स स्कैंडल को लेकर बहस चाह रहे थे। जिसमें सरकार के एक मंत्री नरेश जमाटिया का नाम था। लेकिन स्पीकर जी ने मना कर दिया।थोड़ी देर तक हो... हल्ला हुआ। इसके बाद ममता बनर्जी की पार्टी के एक एमएलए भन्ना गए।
और सीधे सामने से स्पीकर के डेस्क तक कूदे। और वो मेस उठाया और भगते लिए। जैसे ही विधान सभा के मर्शाल लोगों को इस बात का अंदाज़ा लगा। वो भी इनके पीछे भागे। आगे नेता जी पीछे मार्शल। लेकिन नेता जी भागने में एक्सपर्ट मालूम होते हैं। ये भगे और सीधे निकल ही लिए।
ऐसा कहते हैं कि इस तरह का कांड पहले भी चार बार हो चुका है।
नेता जी बाद में बता रहे थे कि स्पीकर साहब हमारी बात ही नहीं सुन रहे थे तो फिर सुनाने के लिए कुछ तो करना होता है।
#WATCH: TMC MLA snatches Speaker's mace in Tripura Assembly (Agartala) (19.12.16) pic.twitter.com/a4Am80GLD6
— ANI (@ANI_news) December 20, 2016