सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा ने आज गुस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ट्वीट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि BMC उनसे एक प्रॉपर्टी के बदले पैसे मांग रहे हैं। वो भी पूरे पांच लाख। कपिल कहते हैं कि वो पिछले 5 सालों में 15 करोड़ रूपए इनकम टैक्स के रूप में जमा कर चुके हैं और उसके बावजूद उनसे उनके ऑफिस के लिए रिश्वत मांगी जा रही है।
इसके बाद अगले ट्वीट में वो कहते हैं कि क्या यही हैं आपके अच्छे दिन?
https://twitter.com/KapilSharmaK9/status/774040562450178048 https://twitter.com/KapilSharmaK9/status/774045825764917248इस ट्वीट के बाद तुरंत ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने ट्वीट करके कहा कि कपिल आप हमें पूरी घटना की जानकारी दीजिए, इस मुद्दे पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
https://twitter.com/Dev_Fadnavis/status/774093622098563072ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी ने प्रॉपर्टी के बदले रिश्वत मांगे जाने के आरोप लगाए हों। विद्या बालन भी एक फंक्शन में ये कन्फेस कर चुकी हैं कि उनसे उनके घर के बदले रिश्वत मांगी गई थी। अब इसी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि मुंबई में जब इतने बड़े फ़िल्म स्टार्स से घर खरीदने पर रिश्वत मांगी जा रही है तो आम लोगों से कैसे बर्ताव करती होगी BMC।
लगता है मुंबई में अंडरवर्ल्ड की जगह अब BMC वालों ने ले ली है। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले इनको चढ़ावा चढ़ाना जैसे ज़रूरी हो गया है। पहली बार किसी आर्टिस्ट ने गुस्से में आकर सीधे प्रधानमंत्री से शिकायत की है।