विस्तार
कानून वो डंडा है जिसकी मार से सब डरते हैं। कोई भी देश कुछ कड़े कानूनों से चलता है। हालांकि कुछ ऐसा भी कहते हैं कि कानून इंसानों के लिए बना है न कि इंसान कानूनों के लिए। तो कुछ लोग कानून तोड़ने से बाज भी नहीं आते। जैसे आप खुद सोचिए कि न जाने कितनी बार आप छोटे-मोटे कानून तो तोड़ ही देते हैं। कभी रेड लाइट जंप कर दी तो कभी कुछ।
जब पाकिस्तान की बात आती है तो कानून की कुछ और ही छवि उभरती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान में कई तो कानून बड़े ही अजीब हैं। हिंदुस्तान के नजरिए से तो और भी हंसी आएगी। तो आइए देखते हैं कि कौन से हैं वो कानून।
हिंदुस्तान में लिव-इन यानि गर्लफ्रेंड के साथ रहना सामाजिक रूप से स्वीकार्य शायद न हो लेकिन पाकिस्तान में तो कानून भी आपको ऐसा नहीं करने देगा। अगर आपने ऐसा किया तो जेल की कोठरी आपका इंतजार कर रही है।
इजरायल जाना मना है
पाकिस्तान का कोई भी नागरिक इजरायल नहीं जा सकता है। ऐसा सरकार नहीं बल्कि पाक का कानून कहता है। दरअसल, पाकिस्तान और इजरायल के बीच किसी भी तरह के डिप्लोमेटिक संबंध नहीं हैं।
पाकिस्तान में आप अपने प्रधानमंत्री या किसी सरकारी आदमी का मजाक नहीं उड़ा सकते। इसके लिए आपको सजा के साथ-साथ जेल भी हो सकती है। हालांकि ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है क्योंकि चैनलों पर पीएम की खूब खिंचाई होती है लेकिन सेना का मजाक उड़ाने की हिम्मत कोई नहीं करता।
पढ़ाई पर टैक्स
पाकिस्तान में तो पढ़ने पर भी टैक्स लगता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि पाकिस्तान में अगर किसी स्टूडेंट की पढ़ाई पर दो लाख से ज्यादा का खर्च आता है तो 5 फीसद तक टैक्स देना पड़ता है।
आप कई बार ऐसी स्थिति में फंसे होंगे कि दूसरों ने आपका फोन चेक किया हो। लेकिन पाकिस्तान में आप चिंता न करें। पाकिस्तान के कानून में दूसरे का फोन छेड़ना मतलब जेल जाने को न्यौता देना है। इसके लिए 6 महीने तक की जेल हो सकती है।
अल्लाह का नाम अंग्रेजी में ट्रांसलेट नहीं कर सकते
पाकिस्तान में अल्लाह अंग्रेजी में भी अल्लाह ही है। आप उसे गॉड नहीं बुला सकते हिंदुस्तान की तरह। अल्लाह के अलावा मस्जिद, रसूल आदि कुछ अरबी शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद करने की भी कानूनन मनाही है।