विस्तार
दुनिया अजब-गजब बातों से भरी हुई है। धरती के जिस कोने को खंगालना शुरू करेंगे आपके हाथ अद्भुत जानकारियां आती जाएंगी। इसी कड़ी में आता है वर्ल्ड स्नेल रेसिंग कॉप्टीशन। इस अनोखी प्रतियोगिता में घोंघों के बीच रेस होती है। यह अनूठी रेस होती है इंग्लैंड में। करीब 60 के दशक से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में पूर्वी इंग्लैंड के नॉरफ्लॉक काउंट में इस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। जिसमें 150 से ज्यादा घोंघो ने हिस्सा लिया था।
इस साल जीत का सहरा सजा लैरी नाम के घोंघे के सिर पर। जिसने 2 मिनट के समय में 22 सेंटीमीटर की दूरी को तय किया। जीत से घोंघे की मालकिस तारा बीसले बहुत खुश हुीं। उन्होंने घोंघे को ईनाम में 3 अंगूर दिए। घोंघे ने भी अपनी इनाम को पूरे मौज के साथ एंज्वाय किया। हालांकि लैरी ने पिछले साल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए जोकि 2 मिनट से कुछ कम था। घोंघे की मालकिन का कहना है कि लैरी ने बिना ट्रेनिंग के काबिलेतारीफ परफॉर्मेंस दी।
इस प्रतियोगिता में जीतने वाले घोंघे को एक चांदी की चमकता हुआ कप दिया जाता है। जोकि सलाद के पत्तों से भरी रहती है। इसके अलावा कुछ फल भी दिए जाते हैं।
रेस में उतारने से पहले घोंघो की खास ट्रेनिंग दी जाती है। रेस से पहले उन्हें गीले कपड़े में रखा जाता है। इसके अलावा इनके खाना और दवाई का भी खास ख्याल रखा जाता है। रेस के लिए तीन गोलाकार लाइनें बनाई जाती हैं। घोंघो को सिखाया जाता है कि उन्हें केंद्र से बाहर की ओर दौड़ लगानी है।