लड़का-लड़की के वायरल फनी जोक्स: अगर मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन वायरल चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के जोक्स लेकर आए हैं,जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने
और हंसाने का सिलसिला...
लड़का: मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता
घर वाले नहीं मान रहे हैं
लड़की: तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं?
लड़का: एक पत्नी और दो बच्चे...
लड़का (लड़की से): ऐसे उदास क्यों बैठी हो?
लड़की: आज का दिन बहुत बुरा है
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया
रास्ते में कार खराब हो गई
ऑफिस पहुंची तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली
यह सुन लड़का बेहोश...
लड़का: तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की: मेरा नाम विधि है
लड़का: मेरा नाम विधान है
लड़की: हां तो मैं क्या करूं?
लड़का: यही तो विधि का विधान है...
एक लड़का बस में खड़ा था
ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
लड़की: बद्तमीज क्या कर रहे हो
लड़का: आईटीआई और आप?
चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला
आई लव यू, तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो
लड़की: अच्छा पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है
चिंटू: पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की झट से बोल पड़ी, लो अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती...