ब्वॉयफ्रेंड को रिझाने के लिए करा डाली ढेरों सर्जरियां, उसके बाद जो हुआ उस पर विश्वास नहीं होगा
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Nov 2018 05:34 PM IST
Lee Eun Hee
- फोटो : Instagram
प्यार में इंसान क्या क्या नहीं कर देता। कोई गर्लफ्रेंड को परीक्षा में पास कराने के लिए लड़की बन कर परीक्षा दे आता है तो कोई बॉयफ्रेंड का दिल जीतने के लिए के लिए महंगे महंगे गिफ्ट की कतार लगा देते हैं। लेकिन इस लड़की ने जो कर डाला वह वाकई हैरान करने वाला है।
Lee Eun Hee
- फोटो : Instagram
ये है चीन की रहने वाली ली ही डैने जिसने अपना पूरा का पूरा अवतार बदल लिया औऱ अब यह किसी गुड़िया से कम नहीं लगती।
Lee Eun Hee
- फोटो : Instagram
आप जान कर दंग रह जाएंगे कि इसकी उम्र केवल 18 साल है लेकिन इसे देख कर लगता है न जाने कितनी प्रोफेशनल मॉडल या हीरोइन हो और इसने यह सब अपने बॉयफ्रेंड को खुश करने के लिए किया है।
Lee Eun Hee
- फोटो : Instagram
ली ने अपने बॉयफ्रेंड को वापस पाने और उसे रिझाने के लिए अपनी आंखों ये लेकर स्तन तक की सर्जरी करा ली। शरीर का शायद ही कोई हिस्सा हो जो सर्जरी से बचा रह गया हो।
Lee Eun Hee
- फोटो : Instagram
ली ने जब सर्जरी के बाद अपने बदले हुए अंदाज औऱ अवतार की तस्वीरें औऱ वीडियो सोशल साइट पर पर डाले तो वह मिनटों में ही सिलेब्रिटी बन गई। अब उनके चाहने वालों और उसकी खूबसूरती के पीछे दीवानों की संख्या लाखों में पहुंच चुकी है।
Lee Eun Hee
- फोटो : Instagram
कुछ लोग कहते हैं कि वह सचमुच की गुड़िया लगती है तो कुछ कहते हैं कि वह उतनी सुंदर है कि उसे देखा तक नहीं जाता। सर्जरी के बाद खूबसूरत, बर्फ जैसे सफेद चेहरे और पर्फेक्ट लुक से ली ने खूब चर्चाएं बटोरी हैं। कुछ लोगों का तो मानना था कि यह तस्वीरें इंटरनेट और सॉफ्टवेयर के जरिए ऐसी बनाई गई हैं।
लोग यह भी कहते हैं कि इसे देख कर नहीं लगता कि इसकी उम्र इतनी कम होगी। लेकिन सोशल मीडिया के अकाउंट से यही पता चलता है कि वह 18 साल की ही है। अब इन तस्वीरों पर लोगों के भद्दे कमेंट भी आना शुरू हो गए हैं और लोग ली को कामुकता की नजर से देख रहे हैं।
यह तो नहीं मालूम कि ली अपने बॉयफ्रेंड को रिझाने में कितनी सफल हो पाई लेकिन यह जरूर साफ है कि इस सर्जरी ने उसे एक स्टार बना दिया है। शक्ल के साथ साथ पूरी पहचान ही बदल दी है।