एक तरफ जहां लोग पेट पालने के लिए जद्दोजहद करते हैं और दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हैं तो वहीं सात समंदर पार अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में ऐसी डिश तैयार की गई है, जिसे खाने के लिए आम आदमी को बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। इस डिश की खासियत जानकर आप हैरान हो सकते हैं।
न्यूयॉर्क सिटी में Ainsworth NYC नाम का एक रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों को लगभग 70 हजार की डिश लोगों को पेश कर रहा है। फूडगॉड नाम से मशहूर एक शख्स ने इस डिश को तैयार किया है। इस खास डिश में चिकन विंग्स पर असली सोने की परत चढ़ाई जाती है।
इस डिश को तैयार करने के बाद डिश पर असली सोना का पानी डाला जाता है। एक बार डिश के तैयार हो जाने के बाद उसपर असली सोने का पाउडर छिड़का जाता है। जब न्यूयॉर्क सिटी के मशहूर रेस्टोरेंट द ऐन्सवर्थ ने इस डिश को अपनी मेन्यू में जगह दी तो यह लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया।
इस डिश की कीमत 1000 डॉलर है। एक प्लेट में लगभग पांच किन विंग आते हैं जिसमें 200 डॉलर का सोना चढ़ाया जाता है। इस डिस में सोने का कोई स्वाद नहीं होता है।
इस डिश को 12 घंटे तक नींबू और बे लीफ के पानी में भिंगोकर रखा जाता है। फिर चिकन विंग्स को मैरीनेट करके बेक और फ्राई किया जाता है। फिर इसे 24 कैरेट सोने के पानी में भिगोया जाता है।