विस्तार
इंडियन एयरफोर्स 8 अक्टूबर 1932 से लगातार देश की सीमाओं की चौकसी पर है। महज 25 सैनिकों से शुरू हुई भारतीय वायु सेना ने इतने सालों में न सिर्फ तकनीक और सैन्य क्षमता में जौहर दिखाए बल्कि हवाई हमलों से सुरक्षा और हवा से हवा की युद्ध कला में इसका जवाब नहीं। जानिए कुछ ऐसी बातें, जो वायु सेना पर हमारे फख्र को और ऊंचाईयों पर ले जाएगी।
1. दुनिया मेंं चौथी सबसे बड़ी वायुसेना
1,500 विमानों और 1,70,000 सैनिकों के साथ, भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है। भारत से पहले अमेरिका, चीन और रूस हैं।
2. विश्व की सातवीं सबसे सशक्तखास बात यह है कि जर्मनी, जापान और ऑस्ट्रेलिया का नंबर भारत के बाद आता है।
3. आदर्श वाक्य भगवत् गीता सेयह श्रीमद्भगवतगीता के 11वें अध्याय से लिया गया है- 'नभ स्पर्शम दीप्तम'। वायुसेना का लक्ष्य राष्ट्र की रक्षा के लिए हवा में विरोधियों को हिला देना है।
4. नई दिल्ली में संग्राहलयइस संग्राहलय में भारतीय वायुसेना की यादगार उड़ानों और स्वर्णिम इतिहास को संजो कर रखा गया है।
5. वायुसेना का सबसे ऊंचा पद
2002 में उन्हें अपनी सेवाओं के लिए 'फाइव स्टार' पद से नवाजा गया। यह पद प्राप्त करने वाले वे एकमात्र जवान है
6. शांति प्रयासों में भी आगे
1 अक्टूबर, 1993 से लेकर 21 दिसंबर, 1994 तक, भारतीय वायुसेना ने सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना कार्यों में भारतीय खेमे की तरफ से हिस्सा लिया।
7. सरहदों के पार भी एयरबेस
एयरफोर्स का एक एयरबेस ताजिकिस्तान में है। इसके अलावा वायु सेना अफगानिस्तान में भी एक बेस बनाने की कोशिश में है।
8. ऑपरेशन 'राहत' - दुनिया सबसे बड़ा नागरिक बचाव अभियान2013 में उत्तराखंड त्रासदी में भारतीय वायुसेना का ऑपरेशन 'राहत' दुनिया सबसे बड़ा नागरिक बचाव अभियान था। इस अभियान में वायुसेना नें हेलीकॉपटरों की 2,140 उड़ानों के जरिए 20,000 से भी ज्यादा लोगों को बाहर निकाला। इसके अलावा 3,82,000 किलो राहत सामग्री भी पहुंचाई।
9. दुनिया की सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र का नियंत्रणयह क्षेत्र, सियाचिन ग्लेशियर, समुद्र तल से 5000 मीटर ऊपर स्थित है।
10. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं ग्रुप कैप्टनभारतीय वायु सेना में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को ग्रुप कैप्टन की मानद उपाधि प्राप्त है। बिना किसी पृष्ठभूमि के यह सम्मान प्राप्त करने वाले वे प्रथम भारतीय हैं।
आठ दशकों से भी अधिक समय से वायुसेना भारत की रक्षा में रात-दिन जुटी है। आइए आज वायुसेना दिवस पर करें इन हवाई जांबाजों को नमन...