विस्तार
क्रिकेट की जीत के जश्न की बीच हम हमेशा दूसरे खेलों को भूल जाते हैं। धोनी और कोहली की आलोचना में बीच हम भूल गए कि 5 साल पहले 4 युवा महिलाओं ने पूरी दुनिया में तिरंगे की शान ऊंची की थी।
अक्तूबर 2010 में, जब 19वां राष्ट्रमंडल खेल अपने अंतिम दौर में था, तब भारतीय महिलाओं ने यह कारनामा कर दिखाया था। अपने भ्रष्टाचार और घोटालों के लिए याद किए जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों को और यादगार बना दिया।
करीब साढ़े तीन मिनट की उस दौड़ ने ना सिर्फ भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला, बल्कि नाइजीरिया और अंग्रेज टीम को हरा कर एक नया इतिहास भी लिखा। महिलाओं की 4X400 की यह दौड़, इससे बेहतर शायद नहीं हो सकती थी।
चलिए डालते हैं एक नजर नारी शक्ति के इस शानदार और यादगार कारनामे पर।
https://youtu.be/kezboiU3l-w