इस मॉडल ने पहनी 7 करोड़ की बिकनी, खासियतें जान फटी रह जाएंगी आंखें
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Nov 2018 06:12 PM IST
फेमस मॉडल एल्सा होस्क इस वक्त हर किसी की जुबान पर चर्चा का विषय बन गई हैं। हॉलीवुड मॉडल एल्सा ने हाल ही में रैंप वॉक पर अपना जलवा बिखेरा तो लोगों के मुंह से वॉव निकल गया। इनकी बिकिनी की कीमत जानकर लोगों के होश उड़ गए हैं।
दरअसल, कुछ दिनों पहले हॉलीवुड में एक फैशन शो हुआ था, जिसमें एल्सा होस्क नाम की मॉडल ने बेहद कीमती बिकिनी पहनकर कैट वॉक किया, जिससे लोगों के होश उड़ गए। सिल्वर कलर की इस बिकनी में एक दूसरे से जोड़कर डायमंड बहुत ही करीने से लगाए गए हैं। इसके साथ ही एल्सा ने सिल्वर कलर के सैंडल पहनकर खूबसूरती में चार चांद लगा दिया, इतना ही नहीं उन्होंने व्हाइट कलर के पंख भी लगाए हुए थे।
विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में हॉलीवुड मॉडल एल्सा होस्क दुनिया की सबसे कीमती बिकिनी पहनने वाली मॉडल बन गई हैं। जी हां 30 साल की मॉडल ने ऐसी अंडर गारमेंट्स पहनी। जिसमें 71 कैरेट शुद्धता वाले 2100 से ज्यादा डायमंड लगे हुए थे। इसे बनाने में 930 घंटे का वक्त लगा। 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 7 करोड़ 19 लाख रुपए की बिकिनी पहनकर एल्सा ने रैंप वॉक किया।
एल्सा की इस खास बिकनी में कई ग्लैमरस फोटोज सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 30 साल की एल्सा जब इतनी महंगी बिकिनी पहनकर रैंप उतरीं तो लोग अपनी नजरें नहीं हटा सके ।
यह पहली बार है जब एल्सा ने ऐसी अनोखी बिकनी पहनी है। एल्सा होस्क ऐसे लुक में पहले कभी नजर नहीं आई थीं। एल्सा अक्सर अलग-अलग तरह की बिकिनी में रैंप वॉक पर उतरती हैं । आपको बता दें कि एल्सा मुख्य रुप से स्वीडन की है। वह पहली बार विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो के लिए साल 2011 में रैंपवॉक किया था। जिसके बाद 2015 में वह विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल बन गई।
विक्टोरिया सीक्रेट ने इस बार को अनाउंस भी कर दिया है कि इस तरह की ब्रा जो कि Swarovski किस्ट्रल से बनी होगी। वह कुछ सिलेक्टेड रिटेलर के पास ऑनलाइन 29 नवंबर से मिलने लगेगी। इसकी कीमत की बात करें तो यह 250 डॉलर यानी की करीब 17,960 रुपए में मिल जाएगी।