दुनिया में अजीबोगरीब परंपराओं की कमी नही हैं। कुछ परंपराए तो ऐसी भी हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। लोग आज भी समाज में चली आ रही उन अजीबोगरीब परंपराओं को मानते हैं, जो सदियों से चली आ रही हैं। ऐसी ही एक परंपरा के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जहां महिलाएं अनजान पुरुषों के साथ संबंध बनाती हैं। इस परंपरा को मनाने का एक कारण भी है। तो आइये जानते हैं इस अनोखी परंपरा के बारे में।
इंडोनेशिया के बाली द्वीप में हर साल एक अजीब तरह का त्योहार मनाया जाता है इस त्योहार को पॉन त्योहार कहा जाता है। इस त्योहार में यहां की औरतें अनजान शख्स के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं। मान्यता है कि पॉन फेस्टिवल मनाने के लिए जावा के गांव सोलो में मौजूद माउंट केमुकस पर्वत पर बड़ी तादाद में पहुंचते हैं। इस पवित्र भूमि पर महिलाओं को इस तरह घृणत कार्य करने के लिए उनकी परंपरा उन्हें मजबूर करती है।
इस पर्व को लेकर मान्यता है कि यदि कोई महिला किसी अनजान पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाती है तो उन दोनों की मुरादें पूरी हो जाती है। साथ ही निजी जीवन में भी उनके परिवार में खुशियां बनी रहती हैं। शादीशुदा महिलाओं के पति भी इस बात को जानते हैं। यहां ये परंपरा 16वीं शताब्दी से चली आ रही है।
यहां हर 35 दिन के अंतराल में जब यह त्योहार आयोजित होता है तो महिला को उसी पुरुष के साथ संबंध बनाना होता है। ऐसा लगातार सात बार करने पर ही दोनों की मुरादें पूरी हो सकती है। का मकसद पूरा होता है। इस त्योहार को लेकर एक पुरानी मान्यता है कि 16वीं शताब्दी में एक राजा था पैंगेरन समोद्रो। वह अपनी सौतेली मां नायी ओंत्रोवुलान की ओर आर्कषित हो गया और जब वह अपनी सौतेली मां के साथ संबंध बना रहा था तभी दोनों की हत्या कर दी गई।
एक मान्यता ऐसी भी है कि पैंगेरन समोद्रो और नायी ओंत्रोवुलान ने शारीरिक संबंध बनाकर पाप किया क्योंकि उन दोनों का रिश्ता मां-बेटे का था। इसलिए अगर कोई महिला या पुरुष किसी अंजान के साथ संबंध बनाता है तो वह भी पाप करता है। इसलिए रिश्तों को ताक पर रखकर संबंध बनाने का पाप करने वाले को समोद्रो और ओंत्रोवुलान आशीर्वाद देते हैं और उनकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और घर में खुशहाली आती है।