पत्नी की बात सुन पति करने लगा ऐसा काम, पढ़िए मजेदार जोक्स
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:35 AM IST
jokes
- फोटो : social media
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
jokes
- फोटो : सोशल मीडिया
पति और पत्नी एक कुएं के पास गए,
जहां सिक्का डालने से मन की मुराद
पूरी हो जाती थी...!
पहले पति ने सिक्का डाला, फिर पत्नी
जैसे ही सिक्का डालने गई तो
पैर फिसल गया और वो कुएं में गिर गई!
पति की आंखों में आंसू आ गए,
ऊपर देखते हुए बोला- हे भगवान,
इतनी जल्दी सुन ली...!!!
एक बार एक परीक्षा में प्रश्न था कि
'चुनौती किसे कहते हैं?'
तो पप्पू ने सारे पेपर को खाली छोड़कर
आखिरी पेज पर लिखा-
अगर असली मास्टर हो तो
पास करके दिखाओ...!!!
लड़की (अकड़ दिखाते हुए) - लोग मरते हैं मुझ पर!
.
.
.
पप्पू - क्यों, तुम सरकारी अस्पताल का बिस्तर हो क्या...!!!
jokes
- फोटो : सोशल मीडिया
मरने से पहले पत्नी अपने पति से बोली-
मैं जा रही हूं, अब हम स्वर्ग में मिलेंगे...!
बस उसी दिन से पति दारू पीने लगा,
कुल मिलाकर दुनिया के सारे बुरे काम करने लगा...
कुछ भी हो जाए, स्वर्ग नहीं जाना है... मतलब
नहीं जाना है...!!!
Viral hindi funny whatsapp jokes and soacial media posts will make your day
पहली महिला - तुम्हारा गला क्यों बैठ गया है?
.
.
.
दूसरी महिला - अरे वो मेरे पति कल रात
देर से घर आए थे ना, इसलिए...!!!
viral and trending hindi funny whatsapp jokes soacial media posts
लड़की के पास एक ब्वॉयफ्रेंड हो तो
वो सबको कहेगी- मेरे पास ब्वॉयफ्रेंड है...!
.
और...
.
लड़कों के पास 4-5 गर्लफ्रेंड हों तो
मजाल है कि वो किसी को बता दें...!!!
Market main naya hai: latest and viral social media jokes on whatsapp facebook
अगर कोई लड़का खुद की शक्ल देख कर
बार-बार मुस्कुरा रहा हो...
.
तो...
.
समझ लेना कोई लड़की है जो...
उसे चने के झाड़ पर चढ़ा रही है...!!!
viral and trending hindi funny whatsapp jokes soacial media posts
बच्चा - पापा, जैसे आप मुझे मारते हो...
क्या दादाजी भी आपको मारते थे?
पिता - हां बेटा...
बच्चा - तो ये खानदानी गुंडागर्दी कब तक चलेगा...!!!
jokes
- फोटो : सोशल मीडिया
स्वस्थ रहने के लिए सबको
साइकिल चलाना चाहिए...
.
बस...
.
इतना बोलकर एक बाबा
कार में बैठकर चले गए...!!!
सोनू बहुत दुखी था...
किसी ने पूछा क्यों टेंशन में हो...
सोनू- यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख रुपये उधार दिए थे।
अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूं...!!!