विस्तार
Today Jokes in Hindi: आज कल की भागम भाग भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। साथ ही आप तनाव मुक्त भी रहते हैं। हंसने से आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को हमेशा हंसने मुस्कुराने की सलाह देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोजाना कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी हम आपके लिए कुछ चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं, हंसने-हंसाने के इस मजेदार सफर पर...
लड़की का एक्सीडेंट हो गया।
डॉक्टर - आपके पैर खराब हो गए हैं।
लड़की - क्या ये सही नहीं होंगे?
डॉक्टर - नहीं इनको काटना पड़ेगा।
लड़की - ओह! नो अब मैं क्या करुंगी?
डॉक्टर - धीरज रखिए. ईश्वर सब ठीक करेगा।
लड़की - अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है।
दरअसल मैंने कल ही नया सैंडल खरीदा है,
और उस दुकान पर लिखा था- "बिका माल वापस नहीं होगा"।
टीचर- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो?
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता।
मास्टर जी बेहोश।
अगर कोई सबह-सुबह उठने में नखरें दिखाए,
तो बस एक तरीका आजमाना है, वह अपने आप उठ जाएगा,
उसके कान में जाकर धीरे से कह दो
तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं।
टीचर- बच्चों क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो?
छात्र- हां
टीचर- कैसे?
छात्र- अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो।
मंटू- पापा क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
पापा- नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
मंटू- क्योंकि पापा मैं कहीं भी जाता हूं, तो
सब यही कहते हैं हे भगवान फिर आ गया।