विस्तार
जोक्स: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय भी हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
पिता - पेपर कैसा हुआ?
बेटा - पहला सवाल छूट गया,
तीसरा आता नहीं था,
चौथा करना भूल गया,
पांचवां नजर नहीं आया।
पिता - और सवाल दो?
बेटा - बस वो ही गलत हो गया।
पति - एक लेखक ने लिखा है कि पतियों को भी बोलने की आजादी होनी चाहिए।
पत्नी (हंसते हुए) - देखो वो भी बेचारा लिख ही पाया, बोल नहीं पाया।
प्रेमी- बेवफा तूने दिल जला दिया, मेरा दिल जलाकर राख कर दिया
प्रेमिका- तेरी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी
भेज दे राख, बर्तन मांजने के काम आएगी...
बैंक मैनेजर- ये कैसे हस्ताक्षर हैं?
चिंटू - यह हस्ताक्षर मेरी दादी के हैं।
बैंक मैनेजर- ऐसा अजीब हस्ताक्षर? नाम क्या है उनका?
चिंटू- जलेबी बाई।
लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया।
उसने सोचा क्यों न लड़की से अंग्रेजी में बात करूं?
उसने लड़की से पूछा- इंग्लिश चलेगी ना?
लड़की- जी प्याज और नमकीन साथ हो तो देशी भी चलेगी।
लड़के को लगा झटका!