विस्तार
हर किसी को हमेशा हंसते और मुस्कुराते रहना चाहिए, क्योंकि हंसने से शारीरिक स्वास्थ्य के अलावा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। चुटकुले हंसने में लोगों की काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
लड़के वाले लड़की देखने आए
लड़के वाले - आपकी लड़की का क्या नाम है?
लड़की वाले - हमारी प्यारी, सबकी प्यारी, रामप्यारी
लड़की वाले - आपके लड़के का क्या नाम है?
लड़के वाले - हमारा पी, आपका पी, सबका पी, पप्पू...
बेटा-पापा आप इंजीनियर कैसे बने?
पापा- बेटा उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और बहुत तेज दिमाग होना चाहिए...
बेटा- तभी तो पूछ रहा हूं कि आप इंजीनियर कैसे बने...
दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल
शिक्षक - बच्चों क्या तुम जानते हो कयामत कब आएगी?
संता - हां सर...
शिक्षक - तो बताओ कब?
संता - जब वैलेंटाइन डे और रक्षाबंधन एक ही दिन होगा।
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर - जी 24 घंटे।
आदमी - वो कैसे?
कंडक्टर - देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
बाप- बेटा इस बार तेरे 90% नंबर आने चाहिए...
बेटा- नहीं पापा इस बार तो मैं 100% नंबर लेकर आऊंगा..
बाप हंसते हुए- क्यों मजाक कर रहा है?
बेटा- शुरू किसने किया था...