विस्तार
Jokes in Hindi: इंसान के लिए हंसना भी उतना ही जरूरी है, जितना जरूरी भोजन करना और कसरत करना है। इसलिए कहा जाता है कि हर इंसान को हंसते मुस्कुराते रहना चाहिए। हंसी एक तरह का योग है जो हमें कई बीमारियों से बचाता है। हंसना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यही कारण है कि हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु का भी यही कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए हंसना हमारे लिए बहुत जरूरी है। इससे लोग तनाव व स्ट्रेस से छुटकारा पा सकते हैं। आज भी हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला...
गर्लफ्रेंड- तुमको मेरी याद आती है तो क्या करते हो?
बॉयफ्रेंड- तुम्हारी पसंद की चॉकलेट खा लेता हूं...
अच्छा बताओ जब मेरी याद आती है तो तुम क्या करती हो
गर्लफ्रेंड- कुछ नहीं...मैं भी गुटखा खा लेती हूं।
टीचर- (खाली जगह भरो) नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली....चली
पप्पू- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली
टीचर- मुझसे मजाक कर रहे हो...अभी बताती हूं
पप्पू- मैडम वो तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया...
वरना नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी एक इंच नहीं चल सकता।
लड़के वाले- बेटी शर्माओं मत....अगर तुम्हें कुछ पूछना है तो पूछ सकती हो।
लड़की- अगर आप लोग समोसा नहीं खा रहे हैं तो मैं खा लूं।
पत्नियां बहुत समझदार होती हैं।
दूसरों के सामने अपने पति को कभी सीधे बेवकूफ नहीं बोलती हैं।
बल्कि घुमाकर कहती हैं...अरे इनको तो कुछ पता ही नहीं है।
बहुत सीधे-सादे हैं दुनियादारी की समझ ही नहीं है।
दामाद अपनी सास से कहता है- आपकी बेटी में तो हजारों कमियां हैं।
सास- हां बेटा, इसी वजह से तो उसे अच्छा लड़का नही मिला।
सास की इस बात को सुनकर दामाद की बोलती बंद हो जाती है।