विस्तार
Funny Jokes in Hindi: आज के समय में लोगों अपने-अपने काम में इतना व्यस्त हो गए हैं, कि उनके पास खुद पर ध्यान देने का भी समय नहीं है। ऐसे में लोग अक्सर तनाव का शिकार हो जाते हैं। लेकिन हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसी एक तरह का योग है जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। हंसने की वजह मानसिक तनाव के कारण होने वाली बीमारियां इंसान से दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
पति-पत्नी का 1 घंटे से चल रहा झगड़ा पति के एक वाक्य से खत्म हो गया।
पति- सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी?
उसके बाद पति को चाय बिस्किट दोनों मिले।
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो। आदमी- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो?
साइकिल वाला- आज छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूं नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं।
पापा- पढ़ ले बेटा पढ़ ले, दसवीं के बाद तो ऐश है।
बच्चा- पागल मत बनाओ पापा, अभिषेक बच्चन ने शादी कर ली है।
तो अब पढ़कर क्या ही फायदा।
लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए,
लड़की वाले- कितना कमा लेते हो?
लड़का- इस महीने दो करोड़ कमाया।
लड़की वाले- फिर क्या हुआ?
लड़का- बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हैंग हो गया,
और सारी कमाई चली गई
दोस्त: मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट
देना है, क्या दूं?
पप्पू: ऐसा कर गोल्ड रिंग दे दें।
दोस्त: कोई बड़ी चीज बता…
पप्पू: तो फिर गोल्ड रिंग जाने दें,
MRF का टायर दे दें…