विस्तार
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
एक बच्चे ने दूसरे बच्चे से पूछा - क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो?
दूसरे बच्चे ने कहा - हां!
पहला बच्चा - कैसे?
दूसरा बच्चा - अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो।
बच्चा - मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं?
मम्मी - नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
बच्चा - क्योंकि मम्मी मैं कहीं भी जाता हूं, तो
सब यही कहते हैं हे भगवान फिर आ गया।
पत्नी - आज मैंने तुम्हारे लिए एक स्पेशल डिश बनाई है, खाते ही गर्मी गायब।
पति - ऐसा क्या बना दिया तुमने यार?
पत्नी - नवरत्न तेल में पकौड़े।
लड़का - तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की - तमन्ना
लड़का - तुम्हारे पापा का नाम सरफरोशी है क्या?
लड़की - क्यों?
लड़का - क्योंकि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है।
सात साधु आश्रम में सात चटाई पर बैठे थे।
तभी पप्पू आया और सबसे बड़े साधु से पूछा -
बाबा, बीवी कंट्रोल नहीं होती, क्या करूं?
साधु (छोटे साधु से) - एक चटाई और लगा भाई के लिए।
बीवी - ये बंदूक लेकर दरवाजे पर क्यों खड़े हो?
पति - शेर का शिकार करने जा रहा हूं!
बीवी - तो जाते क्यों नहीं?
पति - बाहर कुत्ता खड़ा है।