विस्तार
Funny Jokes Viral Chutkule in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान को हंसने और हंसाने का समय नहीं मिलता है। इसकी वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। अगर हमें मानसिक तनाव से बचना है, तो अपने व्यस्त समय में से थोड़ा सा टाइम निकालकर जरूर हंसना चाहिए। आप नीचे दिए मजेदार जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर भी हंस सकते हैं।
पत्नी - चलो आज एक गेम खेलते हैं।
पति - ठीक है?
पत्नी - जब मैं कलर का नाम लूं, तो तुम बाईं दीवार को हाथ लगाना और फल का नाम लूं,
तो दाहिनी दीवार को हाथ लगाना।
पति - अगर मैं जीत गया तो?
पत्नी - जो हारेगा वो जीतने वाले की हर बात मानेगा और वो भी जिंदगी भर।
पति (खुश होते हुए) - ये गेम तो मैं ही जीतूंगा, चलो खेलते हैं।
पत्नी - ठीक है तो शुरू करते हैं, 'ऑरेंज'।
अब पति बेचारा तीन दिन से सोच में पड़ा हुआ है कि पत्नी कलर बोली या फल।
डॉक्टर चिंटू से बोला – मोटापे का एक ही इलाज है।
चिंटू – क्या डॉक्टर…?
डॉक्टर – तुम रोज एक रोटी खाओ।
चिंटू – ये एक रोटी खाने के बाद खानी है या खाने से पहले…
डॉक्टर साहब बेहोश…
गोलू ने पिज्जा ऑर्डर के लिए फोन लगाया
पिज्जा पार्लर से आवाज आई – Yes sir, how can I help you?
गोलू – 3 बड़े और 1 छोटा पिज्जा भेज दो
पार्लर वाले ने पूछा – किसके नाम पर?
गोलू – भगवान के नाम पर..
टीचर- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है?
छात्र- भावना,
टीचर- कैसे?
छात्र- क्योंकि सब इसमें बहे चले जाते हैं!
सड़क पर एक लड़की चक्कर खाकर गिर पड़ी..
गोलू वहां से गुजर रहा था, उसने देखा तो चिल्लाकर बोला – कोई नींबू सोडा लाओ रे
एक लड़का भागकर बीस रुपये खर्च कर नींबू सोडा ले आया
उसके आते ही गोलू ने नींबू सोडा लिया और खुद पी गया
लड़के ने पूछा – अरे ये क्या किया !
गोलू मासूमियत से बोला – वो क्या है कि मुझसे ऐसे हादसे देखे नही जाते ना..