विस्तार
जोक्स: हंसते रहने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिसकी वजह से दिल की बीमारियों के होने की संभावना कम होती है। जिस प्रकार से इंसान को स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान-पान की जरूरी होती है, उसी प्रकार हंसना भी बेहद जरूरी है। इंसान को हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। हंसने से इंसान के घर में भी प्रसन्नता रहती है। इसलिए हम सभी को जरूर हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान के लिए हंसने का बढ़िया माध्यम हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं।
एक भिखारी- अरे देखो, किसी ने मेरी साइकिल
चुराली और अपनी बाइक यहां छोड़ गया..! ..
दूसरा भिखारी- तु तो सच में लुट गया,
ये तो पेट्रोल से चलती है..।
दीवार पर लिखा था “यहां कुत्ते सुसु
करते हैं! ”संता ने वहां सुसु किया और
फिर हंस कर बोला- ‘इसे कहते हैं।
दिमाग.. सुसु मैंने किया और नाम कुत्ते
का आएगा।’
दो सरदार जंगल में जा रहे थे सामने शेर आ
गया, पहले ने मिट्टी उठाई और शेर की आंख
में डालकर भागने लगा, दूसरा वहां खड़ा रहा।
पहला- अबे भाग… दूसरा- मैं क्यों भागूं, मिट्टी
तूने डाली है।
अर्ज किया है- बहार आने से पहले
फिजा आ गई, बहार आने से पहले
फिजा आ गई, वाह….! वाह….! और
फूल खिलने से पहले बकरी खा गई…..
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बाबा..
स्टूडेंट- ये ले.. मेरी B.A. की डिग्री रख ले..!
भिखारी- अब रुलाएगा क्या पगले..
तुझे चाहिए तो मेरी, M.B.A. की रख ले..!