विस्तार
हिंदी चुटकुले: हंसना हम सभी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर हंसी से अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो पूरा दिन अच्छे से बीतता है। इसलिए हम सभी को अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करनी चाहिए। हंसने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है और हमारे साथ रहने वाले लोग भी खुश रहते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार चुटकुले और जोक्स। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
लड़की अपने बॉयफ्रेंड को पापा से मिलाने लायी
लड़की- पापा ये लड़का मुझे पसंद है
पापा- क्या तू मेरी बेटी को खुश रखेगा ?
लड़का- हां जी मैं पूरी तरह खुश रखूंगा
पापा- मैं कैसे यकीन करूं ?
लड़का- अरे आप अपनी बेटी से ही पूछ लो मेरे रूम पे आके कितनी खुश होती थी
गर्लफ्रेंड उदास बैठी थी
ब्वॉयफ्रेंड- तबीयत ठीक नहीं है क्या ?डॉक्टर को दिखा लो
गर्लफ्रेंड- दिखाया था डॉक्टर को
ब्वॉयफ्रेंड- क्या बताया उसने ?
गर्लफ्रेंड- बोल रहा था…खून में शॉपिंग की कमी है
थोड़ा मॉल वगैहरा घूम कर आओ, मूड बदलेगा तो ठीक हो जाओगी
ब्वॉयफ्रेंड- बेहोश
लड़की- मैं एक ऐसे लड़के से शादी करूंगी,
जिसका कारोबार ऊंचा हो।
लड़का- तो फिर मुझसे कर लो, मेरी
पहाड़ों पर चाय की दुकान है।
लड़का- तुम बहुत खूबसूरत हो।
लड़की- ओह जानू।
लड़का- तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
लड़की- सच में?
लड़का- हां।
लड़की- और क्या कर रहे हो अभी?
लड़का- मज़ाक।
लड़की - तुम मुझसे कितना प्यार करते हो ?
लड़का - जान से भी ज्यादा।
लड़की - मेरे लिए चाँद तारे तोड़ कर लाओगे ?
लड़का - तो करवाचौथ तेरे बाप के टकले को देखर मनाएँगे ?