विस्तार
Today Funny Jokes in Hindi: वर्तमान समय में हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। दिनभर के काम से जब भी फुर्सत मिले हमें अपने मन को तरोताजा करने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे हमारी दिनभर की थकान दूर हो जाती है। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन हम जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने और दिनभर थकान दूर करने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
डॉक्टर – अगर तुम लड़कियों का पीछा नहीं छोड़ोगे,
तो जल्दी ही मर जाओगे
आदमी- लड़कियों का पीछा करने से कोई कैसे मर सकता है?
डॉक्टर- उनमें से एक लड़की मेरी है।
भाईसाहब आजकल की जनरेशन की कॉन्टेक्ट लिस्ट देखकर डर ही लगता है.
‘Mummy New’..... ‘Papa 2’
ये क्या है भाई?
लड़की वाले:- लड़का शराब पीता है?
लड़के वाले- जी..बिलकुल पीता है…और रोज़ पीता है।
लड़की वाले:- इसका मतलब अच्छा कमाता है….
हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का…
रिश्ता वही….सोच नई
दादी को गीता पढ़ते देख पोते ने अपनी मां से पूछा।
मां दादी कौन सी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं?
मां - बेटा ये फाइनल ईयर की तैयारी कर रही हैं।
चिंटू वकील बन गया
उनको पहला केस मिला
आरोपी – वकील साहब कोशिश करना
उम्र कैद हो , फंसी ना हो
वकील – तुम चिंता मत करो , में हु ना
पेशी के बाद कोर्ट से बाहर आते हुए
पत्रकार – क्या हुआ
वकील – बहुत मुश्किल से उम्र कैद करवाई है
वरना जज तो रिहा कर रहा था।
सुरेश की मां की तबीयत खराब हुई,
वह उन्हें लेकर अस्पताल गया...
डॉक्टर ने कहा - दो टेस्ट होंगे!
सुरेश वहीं जोर-जोर से रोने लगा और कहने लगा- हे भगवान अब क्या होगा।
मेरी मां तो अनपढ़ है।