विस्तार
Hindi Jokes: हम सभी को हंसना चाहिए। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों प्रसन्न रहता है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार समय निकाल जरूर हंसना चाहिए। हम दफ्तर में हो या घर पर कहीं भी हंस सकते हैं। दफ्तर में दोस्तों के साथ और घर में परिवार के साथ बैठकर हंस सकते हैं। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर अकेले में हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हसने और हंसाने का सिलसिला...
सरकार ने फरमान जारी किया चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी...
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली- हे भगवान... अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे...
पति ने एक्टिवा बेच दी
लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?
लड़के वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है।
लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का।
रिश्ता वही, सोच नई।
सुधांशु किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया।
लड़की के मां-बाप बोले – "हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।
सुधांशु बोला- “कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।"
संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे...
टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
संता- मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए...
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।