विस्तार
Hindi Jokes: अगर हम हमेशा खुश रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
लड़का अपने दोस्त के पास जाकर बोला- शादी की पहली रात है? पत्नी को कैसे इंप्रेस करूं?
दोस्त बोला- शराब पीकर जाना और हाथ में बोतल भी घरवालों से चुराकर ले जाना
पत्नी को शराबी बन कहना- अगर तुम कहोगी, तो मैं ये आदत छोड़ दूंगा।
देखना, वह तुरंत कहेगी, प्लीज आज से ही छोड़ दीजिए। मेरी कसम खाओ...
आज के बाद शराब को हाथ नहीं लगाओगे...
घर जाकर शख्स ने ऐसा ही किया।
पत्नी ललचाई नजरों से बोली- नहीं, नहीं... ओके।
अगर White Magic Vodka है तो, एक पैग मुझे भी मारना है।
डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- जी पत्नी ने बहुत सख्त रोटी बनाई थी।
डॉक्टर- तो खाने के लिए मना कर देते।
मरीज- जी वही किया था।
संता ने एक राह चलती अजनबी लड़की से कहा- आपने पहचाना मुझे...?
लड़की- नहीं, आप कौन हो...?
संता- मैं वही हूं, जिसे आपने कल भी नहीं पहचाना था...!
रिश्तेदार- बेटा क्या प्लानिंग है आगे की...?
पप्पू- वो तो आप पर निर्भर करता है...
रिश्तेदार- वो कैसे...?
पप्पू- 100 रुपये दिए तो बर्गर लाऊंगा
और अगर 200 दिए तो पिज्जा...!
लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी के मारे उछलने लगा।
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है।
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
लड़का- मैं बैठा था, वो बोली- उठ ये लेडीज सीट है।