विस्तार
अच्छी हवा, अच्छा खानपान के साथ ही इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी की इंसान को स्वस्थ रखने में बेहद अहम भूमिका होती है। मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहना, तो आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद करते हैं। इसलिए हम ऐसे मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.........
संता को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!
संता- हेलो कौन...?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!
संता (खुश होकर) - कौन हैं आप...?
संता- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,
संता- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!
पप्पू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है
पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर।
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारी आंखें कितनी हसीन हैं।
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना।
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारे बाल कितने खूबसूरत है।
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना।
ब्वॉयफ्रेंड- तुम्हारे गाल कितने गुलाबी है।
गर्लफ्रेंड- छोड़ो ना।
ब्वॉयफ्रेंड- अरे इतनी देर से लम्बी-लम्बी तो छोड़ रहा हूं… और कितनी छोड़ूं मेरी मां।