Home Jokes Hindi Jokes Husband Wife Ke Majedar Jokes Read Viral Funny Chutkule

Jokes In Hindi: पत्नी- आज शाम को जल्दी घर आ जाना, पति का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

टीम फिरकी, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 05 Feb 2023 01:46 PM IST
सार

हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हमारे आस-पास के लोग भी खुश रहते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोजाना कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन
वायरल जोक्स
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार

Funny Jokes: आज के समय में लोगों के पास अपने लिए भी समय नहीं है। लोग अपने काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि वह हंसना भी भूल गए हैं। यही कारण है कि अक्सर लोग अवसाद व तनाव जैसी समस्या के शिकार हो जाते हैं। इसलिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसी भी एक योग की तरह है, तो हमें कई बीमारियों से बचाती है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं जिसकी वजह से मानसिक तनाव से बच सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

पत्नी चिल्ला कर बोली- आज शाम को जल्दी घर आ जाना
पति- क्यों कुछ खास है क्या?
पत्नी- मायके से रिश्तेदार आ रहे हैं
पति- मेरा दिमाग मत खाओ, मैं व्यस्त हूं, कौन-कौन आ रहा है?
पत्नी- मेरी दोनों छोटी बहनें आ रही हैं
पति खुश होकर बोला- तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार
पक्का समय से आ जाऊंगा।

बस में एक लड़के की नजर पीछे की सीट पर बैठी लड़की पर पड़ी
लड़का- पहचाना मुझे?
लड़की- नहीं तो
लड़का- अरे, हम दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे
लड़की- पढ़ती तो मैं थी...तू तो रोज मुर्गा ही बनता था
हो गई न चौड़े में बेइज्जती।

एक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया...
मां: क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए।
लड़का: हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया।
मां: क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया।
लड़का: मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था।

लड़की देखने गोलू परिवार के साथ पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वाले: 'पिंकी की आवाज कोयल जैसी है!
उसकी गर्दन तो मोरनी जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है...गाय।
गोलू: जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं या नहीं?

लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया।
उसने सोचा क्यों न लड़की से अंग्रेजी में बात करूं?
उसने लड़की से पूछा- इंग्लिश चलेगी ना?
लड़की- जी प्याज और नमकीन साथ हो तो देशी भी चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree