विस्तार
हंसना हर इंसान के लिए उतना ही जरूरी है जितना अच्छे स्वास्थ्य के लिए भोजन। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार समय निकालकर जरूरी हंसी-मजाक करना चाहिए। अगर आपको मानसिक तनाव और चिंता से बचना है, तो सुबह और शाम को हंसने की आदत डाल लीजिए। योगगुरु और हेल्थ एक्सपर्ट भी इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में जोक्स और चुटकुले इंसान की हंसने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए लाये हैं कुछ ऐसे ही मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इन्हें आप अपने परिवार और दोस्तों को भी सुनाकर खुश कर सकते हैं। तो चलिए चलते हैं हंसी-मजाक के इस सफर पर..........
जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
पति - जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति - समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी...
पिंटू- चिंटू, बोले तो... ये Ford क्या है?
चिंटू - भाई गाड़ी है...गाड़ी..!
पिंटू - तो फिर, ये Oxford क्या है...?
चिंटू - सिंपल है भाई, OX माने बैल और Ford माने गाड़ी... Oxford बोले तो बैलगाड़ी....!!!
एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...
लड़की- आप मेरा फ्रेंड बनेंगे
बिहारी वकील- हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है
लड़की- धारा
बिहारी वकील- कौन सी धारा 144 या 145
लड़की ने तुरंत फोन काट दिया..
लड़के ने वैलेंटाइन के दिन फौजी की लड़की को प्रपोज किया।
फौजी- कितना कमा लेते हो ?
लड़का- जी 17000 रूपये महीना
फौजी- बस, अबे 15000 रूपये महीना तो मैं अपनी बेटी को पॉकेट मनी दे देता हूं।
लड़का- अंकल जी, उसे जोड़ कर ही तो बता रहा हूं