विस्तार
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पंडित जी ने कुंडली मिलाई।
लड़का लड़की के सभी गुण मिल गए।
लड़के वालों ने मना कर दिया।
लड़की वाले हैरान हो कर पूछने लगे -
जब सारे गुण मिलते हैं तो आप मना क्यों कर रहे हैं?
लड़के वाले - हमारा लड़का बिलकुल लफंगा है। अब क्या बहु भी उस जैसी ले आएं?
एक टीचर की ड्यूटी अफ्रीका के जंगली आदिवासी क्षेत्र में लगी!
टीचर - बच्चों, पहले वाले टीचर कैसे थे?
बच्चे - स्वादिष्ट, उन्हें पकाकर खाने में मजा आ गया था।
टीचर तुरंत नौकरी छोड़ कर भागा वहां से।
आंटी - बेटा, शादी हो गई तुम्हारी?
लड़की - जी आंटी!
आंटी - लड़का क्या करता है?
लड़की - अफसोस करता है आंटी।
पहले एक ने रेड लाइट जंप की,
पीछे से 5 और ने की।
पुलिस ने पहले को छोड़कर सभी का चालान काटा।
बाकियों ने पूछा - इसे क्यों छोड दिया?
पुलिस - यह हमारा ही आदमी है ये वापस जाएगा
रैड लाइट जंप करेगा और तुम जैसे 4-5 को फिर फंसवाएगा।
हमें भी टार्गेट पूरे करने होते हैं।
भारत में किसी भी प्रकार की बिमारी का
एक रामबाण इलाज होता है
सो जा तु, थोड़ी देर में अपने आप ठीक हो जाएगा।
औरतें बहुत चालाक होती
जा रहीं हैं।
कल मैंने अपनी साली से मजाक में कहा -
साली तो आधी घर वाली होती है
अब कम्बख्त
आधी सैलरी मांग रही है।
ऐसा कोई करता है क्या?