विस्तार
खुश रहना हर इंसान के जीवन में जरूरी है। खुश रहने से हमारा मन और तन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। जब हम दोनों रूप से स्वस्थ रहते हैं तो हमारा काम करने में मन भी लगता है। जब हम कोई काम खुश होकर करते हैं तो वो हमेशा पूरा होता है और सही होता है। हमें खुश होने के लिए हंसना जरूरी है और ऐसे में हम हंसी-मजाक करने के लिए बहुत कुछ करते हैं,कामेडी वीडियो देखते हैं, जोक्स सुनते और सुनाते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़कर आपको हंसी जरूर आ जाएगी। आप इन्हें अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी पढ़ सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं हंसी-मजाक का ये सफर........
एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...
लड़की- आप मेरा फ्रेंड बनेंगे बिहारी वकील-हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है
लड़की- धारा
बिहारी वकील- कौन सी धारा 144 या 145 लड़की ने तुरंत फोन काट दिया...
दमाद- तीन दिन से लगातार लौकी खा रहा हूं,
अब एक महीना नहीं खाऊंगा
सास- यही बात तंबाकू के लिए क्यों नहीं बोलते?
दमाद- अरे सासू मां, कल भी लौकी ही बनाना।
संता- पहले क्या आया…. अंडा आया या मुर्गी?
बंता- सबसे पहले तो चकना आया फिर अंडा और बाद में मुर्गी आई फिर 1 बियर और पानी की बोतल
सबसे लास्ट में बिल आया।
पति-पत्नी दोनों मार्किट गए,
वहा पति ने एक अनजान
लड़की से कहा हेलो!
पत्नी गुस्से में- बताओ ये कौन थी??
पति कुछ सोचकर- ओए चुप कर,
अभी उसे भी बताना है की,
तुम कौन हो..!