विस्तार
Funny Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव से दूर रहते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!
काका- हेलो कौन...?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!
काका (खुश होकर) - कौन हैं आप...?
लड़की- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया, वो बोले- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!
पप्पू- पता है, पत्नी पेपरवेट की तरह होती है...!
गप्पू - वो कैसे...?
पप्पू- पति को फड़फड़ाने तो देती है,
लेकिन उड़ने नहीं देती...!!!
मास्टर जी- भैंस पूछ क्यों हिलाती है?
छात्र- क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती
कि भैंस को हिला सके...!
मम्मी ने पिंटू से कहा
मम्मी- किचन से जरा छोटी वाली गिलास ले लाना...
पिंटू - मुझे यहां पर कहीं भी गिलास दिखाई नहीं दे रहा है ...
मम्मी- चूल्हा दिखाई दे रहा है...
पिंटू - हां...
मम्मी- अब एक काम कर चूल्हा जला...अब उसके ऊपर अपना मोबइल रख दे...
तब दिख दिखेगी गिलास
सोहन आज मेरे पास इतने पैसे हैं कि मैं
मोहन - बीच में ही कितने पैसे हैं!
सोहन इतने कि तीन चार बिस्कुट के पैकेट खरीद सकता हूं