विस्तार
अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। सिर्फ यही नहीं हंसी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है। ज्यादा खुश रहने वाले व्यक्ति की आयु बढ़ जाती है। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा हंसते मुस्कुराते रहें। हंसने के लिए आप कोई कॉमेडी मूवी देख सकते हैं। इसके अलावा मजेदार जोक्स और चुटकुले हंसने में हमारी मदद करते हैं। हम हंसने में इनकी मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला....
पिंटू ने नाई की दुकान खोली।
मिंटू एक दिन पिंटू की दुकान पर शेविंग कराने आया।
पिंटू ने मिंटू से पूछा- मूछ रखनी हैं, क्या ?
मिंटू - हां
पिंटू , मिंटू की मूछ काट के बोला- ले रख ले, जहां तुझे रखनी हैं।
एक बार एक दामाद शराब पी कर घर लौटा।
फिर ससुराल वालों से बचने के लिए चुपचाप लैपटॉप खोल कर काम करने लगा।
ससुर-आज फिर पी के आए हैं?
दामाद- नहीं।
ससुर- तो, सूटकेस खोल के क्या रेडियो स्टेशन लगा रहे हैं।
संता- बंता जल्दी से तैयार हो जाओ।
बंता- क्यों ?
संता- अरे आज लड़की वाले मुझे देखने आ रहे हैं।
बंता- अबे तुझे किसने कहा?
संता- अरे वो पड़ोस में अंकल हैं ना मैंने उनकी लड़की को छेड़ दिया, तो वो बोले देख लेंगे तुझे।
एक चतुर महिला ने फेसबुक पर लिखा...!
मन को वश में करना सीख रही हूं आजकल...
शिमला जाने का मन होता है तो शिमला मिर्च खा लेती हूं...!
मसूरी जाने का मन होता है तो मसूर की दाल खा लेती हूं...!
और उधमपुर जाने का मन होता है तो घर में उधम मचा देती हूं...!