विस्तार
जोक्स: इंसान को खुश रहने के लिए प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है। खुश रहने के लिए इंसान को हमेशा हंसते रहना चाहिए, क्योंकि हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुले पढ़ सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पत्नी बीमार पति को डाक्टर के पास ले गयी..
डाक्टर ने कहा “ इनको अच्छा खाना दो,हमेशा खुश रखो,
घर की कोई भी प्राब्लम इनसे डिसकस ना करो,फाल्तू की
फरमाइशें करके इनकी चिंताये मत बढ़ाओ तो ये छ महीने में ठीक हो जायेंगे..
रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा “ क्या कहा डाक्टर ने ?”
पत्नी बोली “ डाक्टर ने जवाब दे दिया है”
लड़का- आपका नाम क्या है?
लड़की- पहन कर बताऊं या दिखा कर ?
लड़का- क्या मतलब?
लड़की-:पायल।
लड़की- और आपका?
लड़का- आप दोगी या मैं देकर बताऊं?
लड़की- क्या मतलब?
लड़का- पप्पी।
लड़की- तू इतना अच्छा है, फिर
तेरी कोई गर्लफ्रेंड क्यों नहीं?
लड़का- तू बन जा…
लड़की- नहीं, तू तो मेरा बेस्ट फ्रेंड है!
लड़का- बस इसलिए नहीं है...
भिखारी (शर्मा जी से) – साहब मैं अपने परिवार से बिछड़ गया हूँ।
मिलने के लिए 150 रुपये चाहिए।
शर्मा जी (भिखारी से) – कहाँ है तेरा परिवार..
भिखारी – जी वो मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है।
पिंटू- आज फिर मुझे आलिया भट्ट को किस करने को दिल कर रहा है
बंटी- क्या ??तुम आलिया को पहले किस कर चुके हो ?
पिंटू- नहीं, एक बार पहले भी दिल किया था !