विस्तार
Jokes: हम सभी के लिए हंसना बहुच जरूरी होता है। प्रसन्न रहने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने-हंसाने से आप मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर
संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगो से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
एक लड़का बस में खड़ा था ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
लड़की- बद्तमीज ..........क्या कर रहे हो
पप्पू- आईटीआई और आप?
पप्पू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो खुशी के मारे उछलने लगा...!
गप्पू- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
पप्पू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की!
गप्पू- वाह भाई, क्या बात हुई?
पप्पू- मैं बैठा था, वो बोली उठो ये लेडीज सीट है...!
चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला...
चिंटू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
चिंटू- पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या।
संता- मेरी बीवी इतना मज़ाक करती है कि क्या बताऊं।
बंता- कैसे ?
संता- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा मैं कौन? तो वो बोली दूध वाला।