विस्तार
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
टीचर - डेट और तारीख में क्या अंतर है?
रामू - सर डेट में गर्लफ्रेंड के साथ जाते हैं
और तारीख में वकील के साथ।
रामू क्लास के बाहर खड़ा है दो घंटे से।
डॉक्टर - जब तुम तनाव में होते हो, क्या करते हो?
मरीज - जी मंदिर चला जाता हूं।
डॉक्टर - बहुत बढ़िया..., ध्यान लगाते हो वहां?
मरीज - जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को देखता हूं। उनका तनाव देखकर मेरा तनाव
दूर हो जाता है।
डॉक्टर बेहोश!
राजू - आम आदमी किसे कहते हैं?
श्याम - आम आदमी वो है जिसका मन करता है सेब खाने का,
पर भाव पूछता है केले का मगर खरीदता आलू है, वही आम आदमी है।
श्यामू - डॉक्टर चश्मा लगाने के बाद में पढ़ तो सकूंगा ना?
डॉक्टर - हां बिल्कुल।
श्यामू - ठीक है डॉक्टर, नहीं तो अनपढ़ आदमी की
जिंदगी भी कोई जिंदगी है।
पिता अपने लड़के की
खूब पिटाई कर रहा था।
पड़ोसी - क्यों मार रहे हो इतना,
क्या हुआ?
लड़के का पिता - कल सुबह इसका स्कूल का
रिजल्ट आने वाला है।
पड़ोसी - लेकिन आज क्यों मार
रहे हो?
लड़के का पिता - भाई मैं
कल अपने गांव जा रहा हूं।
शादी के 5 साल बाद, वेलेनटाइन-डे
के दिन पति बीवी के लिए सफेद गुलाब लाया...
बीवी - ये क्या सफेद गुलाब?
वेलेन्टाइन-डे के दिन तो रेड
रोज देते हैं ना?
पति - अब जिंदगी में, प्यार से
ज्यादा शांति की जरूरत है!