जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला..
संता (ऑटो ड्राइवर से बोला) - गुरुद्वारे जाओगे?
ड्राइवर - हां, बिल्कुल जाऊंगा!
संता ने जेब से पॉलिथीन निकाला और ड्राइवर को देते हुए बोला -
वापस आना तो मेरे लिए लंगर लेते आना।
अध्यापक - बताओ सबसे ज्यादा नशा किस चीज में होता है?
बच्चा - किताबों में।
अध्यापक - वो कैसे? मैं समझा नहीं।
बच्चा - किताब खोलते ही नींद, आ जाती है।
अध्यापक बेहोश!
सिक्योरिटी गार्ड के लिए इंटरव्यू में पूछा गया -
अंग्रेजी आती है?
पप्पू - क्यों, चोर इंग्लैंड से आएंगे क्या?
लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया,
उसने सोचा कि लड़की से अंग्रेजी में बात की जाए।
उसने लड़की से पूछा - इंग्लिश चलेगी ना?
लड़की (शरमाते हुए) - जी प्याज औौर नमकीन साथ हो, तो देसी भी चलेगी।
लड़का बेहोश है!
लड़की आधी रात को - गुड नाइट मम्मी!
मम्मी - गुड नाइट!
लड़की (गुस्से में) - गुड नाइट पापा!
पापा - गुड नाइट बेटा!
लड़की परेशान होकर बोली - अरे गुड नाइट कहां है?
मच्छर काट रहें हैं।
लड़की वाले - बेटा क्या करता है आपका?
लड़के वाले - बहुत मेहनती है हमारा लड़का,
सुबह सात बजे से रात के एक बजे तक फेसबुक चलाता है।
आगे पढ़ें
हंसना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। ऐसे में हम आपके लिए उन चुनिंदा जोक्स को लेकर आएं हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।