विस्तार
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------
पति - क्या तुम मेरे जीवन का चांद बनोगी...?
.
पत्नी (खुश होकर) - हां जानू...!
.
पति - बहुत खूब, तो मुझसे 384,400 किलोमीटर दूर रहो...!
.
फिर पति की हुई जोरदार कुटाई...!
एक चतुर महिला ने फेसबुक पर लिखा...!
.
मन को वश में करना सीख रही हूं आजकल...
.
शिमला जाने का मन होता है तो शिमला मिर्च खा लेती हूं...!
.
मसूरी जाने का मन होता है तो मसूर की दाल खा लेती हूं...!
.
और उधमपुर जाने का मन होता है तो घर में उधम मचा देती हूं...!
लड़की एटीएम के पास पप्पू से कहती है -
भईया मुझे अपना बैलेंस चेक करना है, आप मेरी मदद कर दीजिए...!
.
पप्पू ने लड़की को एक जोर की लात मारी... लड़की गिर गई...!
.
पप्पू (लड़की से) - आपका बैलेंस तो बहुत खराब है...!
.
फिर लड़की ने पप्पू को जमकर कूटा...!
पप्पू - पापा मुझे मैडम रोज मार लगाती हैं...!
.
पापा - तू डर मत बेटे, तू तो शेर का बच्चा है...!
.
पप्पू - मैडम भी यही कहती है...!
.
पापा - क्या...?
.
पप्पू - ना जाने किस जानवर की औलाद है,
कुछ पढ़ता ही नहीं...!
नेता जी किसानों से मिलने गए...!
.
नेता - ये आपके पैर खेत में
गंदे क्यों हो जाते हैं...?
.
किसान- साब मिटटी है न खेत में इसलिए
.
नेता- ओह्ह चिंता मत करो,
हमारी सरकार आई, तो पूरे खेत में फर्श बनवा देंगे
किसान अभी तक बेहोश है...!