विस्तार
Jokes In Hindi: खुद को सेहतमंद रखने के लिए हमारा हंसना बहुत जरूरी है। यदि हम हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो हमारे आसपास के लोग भी खुश रहते हैं, और हमारे मन के साथ शरीर भी शांत और स्वस्थ रहता है। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए हमें सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से हमें मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक तौर पर भी फायदे मिलते हैं। इसलिए हमें अधिक टेंशन के साथ नहीं बल्कि खुले दिल से हंसते मुस्कुराते हुए जीना चाहिए। हंसने से हमारे चेहरे पर रौनक आती है साथ ही हमारे बार भी पहले से बेहतर हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला..
दरोगा- इतनी शराब क्यों पी रखी है?
शराबी- मजबूरी है भइया।
दरोगा- कैसी मजबूरी?
शराबी- शराब की बोतल का ढक्कन खो गया था।
गर्लफ्रेंड (गुस्साते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं।
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां...
गरीब आदमी की बात सुन अमीर आदमी हो गया बेहोश
अमीर आदमी- मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, नौकर है, सब कुछ है, तेरे पास क्या है?
गरीब आदमी- मेरे पास एक बेटा है, जिसकी गर्लफ्रेंड तेरी बेटी है।
एक लड़का पार्क में पेड़ के पीछे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खड़ा था,
एक बुजुर्ग आदमी पास से गुजरा और बोला- बेटे क्या यह हमारी संस्कृति है?
लड़का- नहीं अंकल, यह तो मल्होत्रा अंकल की टीना है,
आप दूसरे पेड़ के पीछे चेक कीजिए शायद वहां हो।
टीचर ने परीक्षा में चार पृष्ठों का निबंध लिखने को दिया..
विषय था आलस्य क्या है?
एक बच्चे ने तीन पृष्ठों को खाली छोड़ दिया और चौथे पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा…
यही आलस्य है।