विस्तार
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा -
'नाकाम इश्क़' और 'मुकम्मल इश्क़' में क्या फर्क होता है?
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
ग़ज़ल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और
'मुकम्मल इश्क' सब्ज़ी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले,
रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज़्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।
लड़की - तुम दारू क्यों पीते हो...?
.
लड़का - गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया इसलिए...!
.
लड़की - ब्रेकअप क्यों हुआ...?
.
लड़का - दारू पीता था इसलिए...!!!
पप्पू ने जैसे ही कार में बैठकर सीट बेल्ट बांधनी चाही,
उदासी भरी आवाज में उसकी पत्नी बोली -
मेरे करवा चौथ व्रत पर विश्वास नहीं है आपको...!!!
ससुर - मेरी बेटी का ख्याल रखना,
इसकी आंखों में आंसू ना आने पाए।
.
.
.
दामाद - ठीक है प्याज मैं काट दूंगा,
पर बर्तन तो इसे ही मांजने पड़ेंगे...!!!
महिला - सेठ जी लाल मिर्च देना...!
.
सेठ (नौकर से) - हरी मिर्च दे जल्दी...
.
महिला - सेठ जी, लाल मिर्च चाहिए..!
.
सेठ - हरी मिर्च देना जल्दी...
.
महिला (गुस्से में) - अबे पागल हो गया है क्या सेठ..?
लाल मिर्च मांग रही हूं लाल...
.
सेठ - बहन जी, ठंड रखो ठंड...!
लाल मिर्च ही दूंगा, हरी तो मेरे नौकर का नाम है..!!