विस्तार
Viral Jokes In Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी हो गया है। अगर आप हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रह सकते हैं। इसलिए आपको नियमित रूप से रोजाना जरूर हंसना चाहिए। इससे हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस मजेदार सफर पर...
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े...
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
पप्पू - सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है...
प्पपू की बात सुनकर टीचर का दिमाग ही घुम गया।
“चंटू गुंडा बन गया”
चंटू ने एक मशहूर सेठ को फोन लगाया.
चंटू- ओ सेठ 10 लाख रुपए भिजवा दे नहीं तो,
सेठ- आप कौन बोल रहे हो भैया.
चंटू- मैं एरिया का भाई बोल रिया हूं,
सेठ- अच्छा आपकी बहन का नाम एरिया है क्या?
लड़की का एक्सीडेंट हो गया...
डॉक्टर: आपके पैर खराब हो गए हैं...!
लड़की: क्या ये अब सही नहीं होंगे?
डॉक्टर: नहीं इनको काटना पड़ेगा..!
लड़की: ओह नो! अब मैं क्या करुंगी?
डॉक्टर: धीरज रखिए... ईश्वर सब ठीक करेगा...!
लड़की: अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है!
पत्रकार- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं।
इस प्यार का राज क्या है?
बूढ़ा व्यक्ति- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था,
पूछने की हिम्मत नहीं हुई ,इसलिए डार्लिंग कहता हूं।
पप्पू- क्या हुआ उदास क्यों हो?
गप्पू- यार क्या ही बताऊं
पप्पू- बोलो
गप्पू- पत्नी से झगड़ा के बाद मैंने कहा, तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगी,,
साला, तब से मोबाइल का चार्जर ही नहीं मिल रहा!
इसलिए कहते हैं बीवी से पंगा नहीं लेते।